अक्षत टीवी चैनल, अक्षत टीवी मिडिया एण्ड एन्टरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का एक उपक्रम है जिसे छत्तीसगढ़ फिल्म व टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ि हुई वरिष्ठ हस्तियां प्रबंधित कर रही हैं।
इसके माध्यम से कलाजगत से जुड़ी छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कीये जाने के साथ-साथ लोकप्रीय कलाकरों को सम्मान देना, नये-पुराने कलाकारों व तकनीशियनो की आजीविका सुगम करना और आने वाली पीढ़ी को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना अक्षत टीवी का प्रयास है।
अक्षत टीवी में प्रस्तावित कार्यक्रमों मे पारिवारिक धारावाहिक, रियालिटी शो, हास्य कार्यक्रम, पौराणिक धारावाहिक, पर्यटन से जुड़े कार्यक्रम, ऐतिहासिक विषयों से सम्बद्ध कार्यक्रम, लोकगीत व धार्मिक भजन, नृत्य तथा गायन प्रतिस्पर्धा, नाचा (छत्तीसगढ़ी लोककला) प्रोत्साहित कार्यक्रम, बच्चों के लिए कार्यक्रम तथा कृषि संबंधित कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यक्रम सम्मिलित हैं।